कोल: रानी कल्याणपुर में पिता को खाना देकर लौट रहे किशोर की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 18, 2024 थाना बरला के गांव रानी कल्याणपुर में पिता को खाना देकर लौट रहे किशोर को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिसके बाद किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।