बक्सर: नगर के तुरहा टोली में एक व्यक्ति की डंडे और ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी, तनाव कायम
Buxar, Buxar | Feb 17, 2026 नगर के तुरहा टोली में मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे पूर्व के विवाद को लेकर 55 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सिविल लाइन्स, तुरहा टोली के संतोष सेठ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार उनका मोहल्ले के ही एक युवक से पूर्व से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद ने मंगलवार की रात हिंसक रूप ले लिया है।