बक्सर: 1 मिनट देरी से पहुंची छात्रा को नहीं मिली एंट्री, दीवार फांदकर परीक्षा देने पहुंची
Buxar, Buxar | Feb 17, 2026 जिले में मैट्रिक परीक्षा की शुरुआत के साथ ही एक अनोखा मामला सामने आया। बक्सर एमपी हाई स्कूल में पहली पाली में बनाए गए परीक्षा केन्द्र पर एक छात्रा निर्धारित समय से करीब 1 मिनट देर से पहुंची। नियमानुसार गेट बंद हो जाने के कारण उसे प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा छूट जाने की आशंका से घबराई छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूल का दिवार लांघ कर पहुंची।