बक्सर: जिले के सभी मॉडल परीक्षा केंद्रों पर छाया उत्सवी माहौल, पुष्प वर्षा से परीक्षार्थियों का सम्मान
Buxar, Buxar | Feb 17, 2026 जिले के चार मॉडल परीक्षा केंद्रों पर उत्सवी माहौल में पहले दिन दोनों पालियो में सोमवार को हिंदी की परीक्षा 5:15 अपराह्न तक ली गई. जहां परीक्षा उत्सवी माहौल में आयोजित हुआ. इसको लेकर केंद्रों पर तैयारी पूरी की गई है. बैलून एवं फूल के माध्यम से तोरण द्धार बनाया गया है. वहीं प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा हॉल तक रेड कारपेट बिछाया गया है।