विश्व दृष्टि दिवस पर डीएम ने संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर का किया निरीक्षण
नेत्र परीक्षण व निःशुल्क सर्जरी की सुविधाओं का लिया जायजा, जनपदवासियों से नेत्र जांच कराने की अपील
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने संयुक्त जिला चिकित्सालय सोनेपुर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्सालय में आयोजित विशेष नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का जायजा लेते हुए उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं तथा नेत्र रोगियों को प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने बताया कि डीएमएफ मद से सी आर्म्स फ्लोरो स्कोप एक्सरे मशीन ₹1992400, स्लिट लैंप ₹294400, अपथाल्मिक टोनों मीटर ₹474100 जिला अस्पताल में लगाई गई है, जिसका निरीक्षण किया गया एवं स्वयं चेक भी कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आंखें मानव शरीर का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग हैं। लोगों को आंखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय से नेत्र परीक्षण एवं उपचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला चिकित्सालय में नियमित रूप से नेत्र परीक्षण अवश्य कराएं तथा किसी भी प्रकार की नेत्र संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लें।
#chitrakoot
#news
#health