धरहरा: सारोबाग हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवती की मौत, गांव में शोक
धरहरा थाना क्षेत्र के सारोबाग हाल्ट के समीप बुधवार के दोपहर लगभग 1 बजे अप विक्रमशिला एक्सप्रेस की चपेट में आने से सारोबाग निवासी उमेश मंडल की पुत्री नेहा कुमारी (18)की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और स्वजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बताया कि नेहा की मां कविता देवी हमेशा की तरह सुबह जंगल में लकड़ी लेने गई थी।