एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 852 वाहनों का शनिवार शाम छह बजे करीब चालान किया तथा 2 वाहनों को सीज कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।