गुन्नौर: गांव न्यौरा में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 10 लोग हुए घायल
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा में शनिवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। जानकारी के मुताबिक गांव न्यौरा निवासी मुकेश और लायक सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके बाद दोनों पक्षों में हुई मारपीट।