उत्तराखंड में सरकारी जमीनों के लैंड बैंक को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। हल्द्वानी में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू सहित राज्य सरकार के अन्य दायित्वधारियों ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को ढकोसला बताया। अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में निष्प्रयोज्य जमीनों को लैंड बैंक में एकत्र कर विकास कार्यों के लिए सरकारी विभागों को आवंटित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव नजदीक आते देख प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #AnilKapoorDabbu #LandBank #LandBankControversy #BJP #BJPUttarakhand #Congress #UttarakhandCongress #PushkarSinghDhami #DhamiGovernment #UttarakhandPolitics #PoliticalNews #PoliticalStatement #GovernmentLand #LandPolicy #Development #StateDevelopment #PressConference #PoliticalDebate #HaldwaniPolitics #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #NewsReels #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews