नानपारा: नानपारा में अवैध सुतली बम बनाने और बेचने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 17 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद
नानपारा (बहराइच)। दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध पटाखों के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नानपारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध रूप से सुतली बम बनाने और उनकी बिक्री करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और दुकानों से कुल 17 किलो 50 ग्राम सुतली बम तथा 800 ग्राम पलीता बरामद किया गया है।