जमुई: स्कूलों में अब रोज निगरानी: शिक्षा विभाग का सख्त निर्देश, हर दिन 3 स्कूलों का निरीक्षण अनिवार्य
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश सोमवार 4 बजे जारी किए हैं। नए आदेश के तहत जिले के सभी सरकारी स्कूलों में नियमित और सघन निरीक्षण किया जाएगा, ताकि पढ़ाई की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित हो सके।