पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर GRP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के बैग से करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यात्री की पहचान राहुल सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राहुल सोनी सुबह करीब 11 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस से खड़गपुर स्टेशन पहुंचा था और हावड़ा जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान GRP की जांच में उसके बैग से इतनी बड़ी रकम बरामद हुई। करोड़ों रुपये की नकदी मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।