मेदिनीनगर (डालटनगंज): एमआरएमसीएच के पास अवैध अल्ट्रासाउंड और अस्पताल सील, दो हिरासत में, एफआईआर दर्ज
एमआरएमसीएच से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अवैध रूप से संचालित ‘रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल’ को बुधवार को पुनः सील कर दिया गया। यहां अवैध तरीके से अल्ट्रासाउंड एवं अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। अहर्ता नहीं रखने वाले लोग अल्ट्रासाउंड जांच एवं मरीजों का इलाज कर रहे थे। वहां भर्ती मरीजों को एमआरएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया।