पलामू के मेदिनीनगर में मंगलवारी जुलूस के साथ रामनवमी पूजा की शुरुआत हो गई। इस दौरान जय श्री राम के नारे लगाए गए। पूरा इलाका भक्ति में नजर आया। बड़ी संख्या में राम भक्त इसमें शामिल हुए और नाचते गाते नजर आए। जगह-जगह गोल जमा कर अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया गया। शहर के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर जुलूस का समापन हुआ।