आगामी 24 मार्च को रांची विधान सभा घेराव को लेकर पलामू भाकपा जिला सचिव रूचिर तिवारी ने बुधवार की दोपहर करीब ढाई बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी किया।इस दौरान प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा किया हुआ अपना वायदा पूरा नहीं किया।