नैनीताल: गणतंत्र दिवस की तैयारियों के तहत डीएसए मैदान में परेड का पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को होगा फुल ड्रेस में पूर्वाभ्यास
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर डीएसए मैदान में मंगलवार को भी परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। अब 24 जनवरी को फुल ड्रेस में फाइनल पूर्वाभ्यास किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने दो बजे बताया कि मंगलवार को भी डीएसए मैदान में गणतंत्र दिवस के लिए परेड का पूर्वाभ्यास किया गया है।