नैनीताल: मल्लीताल क्षेत्र में घर के समीप सड़क किनारे पैरापिट में बैठकर धूप सेक रहा व्यक्ति असंतुलित होकर गिरा
नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में घर के समीप सड़क किनारे पैरापिट में बैठकर धूप सेक रहा व्यक्ति असंतुलित होकर गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मल्लीताल क्षेत्र निवासी जगदीश कुमार मंगलवार 3 बजे अपने घर के समीप सड़क किनारे पैरापिट पर बैठकर धूप सेंक रहे थे।