नैनीताल: भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में 7 नंबर क्षेत्र में निकाली रैली, भारी संख्या में समर्थक रहे उपस्थित
भाजपा की नगर पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी जीवंती भट्ट के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्नोव्यू,7 नम्बर से मल्लीताल बाजार तक रैली का आयोजन किया इस रैली में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी।मंगलवार को अपरान्ह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक बिरला चुंगी में जमा हुए।जिसके बाद विधायक सरिता आर्या व अन्य मौजूद रहे।