तिजारा: भिवाड़ी की टेरा सिटी 1 के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ किया हल्ला बोल, 12 साल से अधूरे प्रोजेक्ट पर धरना प्रदर्शन
Tijara, Alwar | Jul 12, 2026 भिवाड़ी की टेरा सिटी एक समिति के सैकड़ो निवासियों और फ्लैट मालिकों ने रविवार सुबह 11:00 बजे बिल्डर की कथित तानाशाही फंड्स के दुरुपयोग और लगातार हो रही आर्थिक शोषण के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन जोरदार प्रदर्शन किया। निवासी 12 साल से अधिक समय से अपने सपनों के घर का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन प्रोजेक्ट अभी भी अधूरा पड़ा है ।