कैथल: लोकसभा चुनाव को लेकर 12 एफएसटी व 17 एसएसटी टीमें की गई गठित: जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने हेतु जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12 एफएसटी व 17 एसएसटी टीमें गठित की गई हैं।