कैथल: सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग की पैनी नजर: जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स हेंडल पर जारी होने वाली हर सूचना पर भारत चुनाव आयोग सहित जिला निर्वाचन कार्यालय की पैनी नजर रहेगी। इसकी मॉनिटरिंग के लिए राज्य एवं जिला स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। टीम ना केवल जारी सूचना की जांच करेगी।