कैथल: पुलिस की जागरुकता टीम ने शक्ति नगर, कुतुबपुर रोड, खनौरी रोड व ट्रांसपोर्ट नगर में नशा न करने बारे जागरुक किया
नशा मुक्त हरियाणा मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत पुलिस टीम द्वारा कैथल जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी मुहिम तहत जागरूकता टीम में शामिल एचसी सुनील कुमार द्वारा आमजन को नशे के प्रति जागरूक किया।