कैथल: गांव कुलतारन में एक अवैध होटल को बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया
गांव कुलतारन में स्थित एक अवैध होटल को जिला प्रशासन के सहयोग से सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात रहे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि डीटीपी कार्यालय का अमला पुलिस बल के साथ अवैध निर्माण को सील करने के लिए स्थल पर पहुंचा और नियमानुसार कार्यावाही को अमल में लाया गया।