दमोह: आगामी त्यौहारों को लेकर दमोह कोतवाली में शांति समिति की हुई बैठक, सीएसपी व एसडीएम भी रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Mar 22, 2024 खबर दमोह शहर कोतवाली से है। जहां पर दमोह शहर की सिटी कोतवाली में आज आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सी एस पी अभिषेक तिवारी,दमोह एसडीएम आर एल बागरी समेत थाना प्रभारी कोतवाली आनंद सिंह राजपूत एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।