दमोह: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्टर सुधीर कोचर ने नोहटा मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Damoh, Damoh | Mar 22, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नवागत कलेक्टर विभिन्न मतदान केंद्रों के भ्रमण पर हैं। इसी के चलते आज कलेक्टर ने कई अधिकारियों के साथ नोहटा मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर सौरभ गंधर्व व अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।