दमोह: सतपारा में थ्रेसर की चपेट में आने से घायल हुआ एक युवक, जिला अस्पताल से जबलपुर रेफ़र
Damoh, Damoh | Mar 21, 2024 मामले मे जानकारी अनुसार घायल युवक का नाम विजय पिता राजकुमार यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सतपारा थाना पथरिया क्षेत्र का रहने वाला है। जो खेत मे फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। तभी वह थ्रेसर की चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल युवक को पथरिया अस्पताल मे भर्ती किया गया था जहा से दमोह अस्पताल लाया गया था। जहा से जबलपुर रिफर कर दिया गया ।