दमोह: अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर वन मंडल दमोह के विश्रामगृह कैंपस में किया गया वृक्षारोपण, वन विभाग के कई अधिकारी रहे मौजूद
Damoh, Damoh | Mar 21, 2024 अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वन मंडल दमोह अंतर्गत वन विश्रामगृह कैंपस में वन मंडल अधिकारी के निर्देशन में उपवन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा एवं दमोह श्रीमती रेखा पटेल वन परिक्षेत्र अधिकारी दमोह विक्रम चौधरी एवं वन स्टाफ द्वारा पौधारोपण किया गया। एवं पूर्व के पौधों में निंदाई,गुड़ाई तथा पानी का सिंचाई का कार्य किया गया।