पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग में महिला से छेड़छाड़, पति पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
गर्दनीबाग में एक महिला के साथ छेड़छाड़ हुई है। गर्दनीबाग थाने में पहुंची महिला ने बताया कि जब वह अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर जा रही थी तब एक युवक ने उसका पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं महिला के पति को भी युवक ने मारने कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।