इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज लोजपा (R) कार्यालय में लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई
अलीगंज बाजार स्थित लोजपा (R) कार्यालय में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर बाद 3:30 बजे के लगभग पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।