बरेली: बरेली में छात्राओं से भोजन और अध्यापन की पड़ताल, समाज कल्याण अधिकारी ने औचक निरीक्षण में कसी व्यवस्था
बरेली के आंवला तहसील के ग्राम मनौना स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर अध्यापन की गुणवत्ता परखी और निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश दिए। अधिकारी ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी देखी। परिसर में लगे सभी 44 सीसीटीवी कैमरे चालू मिले।