समस्तीपुर: पंचायत के दौरान मारपीट, बीच-बचाव में 10 जख्मी, मोहर्रम जुलूस में चोट लगने से हुआ था विवाद
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के जितवरिया गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान लाठी कला का प्रदर्शन करने वक्त एक युवक घायल हो गया था। मामले को लेकर शुक्रवार शाम आयोजित पंचायत में विवाद हो गया। पंचायत के दौरान दूसरा पक्ष लक्षरामपुर गांव निवासी जितवारिया निवासी मोहम्मद अरमान पर टूट पड़े। इस दौरान बीच-बचाव में 10 से अधिक लोग जख्मी हो गए।