समस्तीपुर: समाहरणालय के सभागार में आपदा को लेकर प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
समस्तीपुर जिले के समाहरणालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा आपदा संसाधन नेटवर्क से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में जिला स्तर के सभी पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड एवं अनुमंडलीय पदाधिकारी जुड़े रहे।