समस्तीपुर: मोहनपुर में ट्रक से टकराई पिकअप एक व्यक्ति हुआ जख्मी
पटना के रहने वाले राजेश कुमार ने बताया कि वह खाली पिकअप पर बैठकर पटना जा रहे थे। पिकअप चालक मोहनपुर के पास पहुंचा कि आगे जा रहे ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया।जिसके कारण पिकअप ट्रक में टकरा गई। जख्मी व्यक्ति इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा है। आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर के द्वारा शुरू किया गया इलाज।