समस्तीपुर: सिरोपट्टी गांव में जमीनी मामले को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट
खानपुर थाना क्षेत्र के सिरोपट्टी गांव के रहने वाले रमेश कुमार को अपने बड़े भाई से जमीनी मामले को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को लेकर बड़े भाई अपने साला एवं ससुर के साथ मिलकर रमेश कुमार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जीजा हेमंत कुमार ने जख्मी हालत में रमेश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।