समस्तीपुर: भगवानपुर देसुआ गांव के भोला टोल भगवती स्थान के पास बाइक की टक्कर से एक महिला हुई जख्मी
उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव के रहने वाले राकेश कुमार पासवान ने बताया उनकी पत्नी खेत से अपने घर आ रही थी।उसी दौरान नशे की हालत में तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मारते हुए वहां से भाग गया। जख्मी हालत में गायत्री देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।