लखीसराय: लखीसराय जिला उद्योग केंद्र के सभा कक्ष में उद्यमी विमर्श कार्यक्रम का आयोजन
गुरुवार को लखीसराय स्थित जिला उद्योग केंद्र सभा कक्ष में उद्यमी विमर्श कार्यक्रम का आयोजन हुआ. अपराह्न 5:31 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसाई आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार निराला ने किया. इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न उद्यमियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं और चुनौतियों से अवगत कराए.