बसंतराय: बसंत राय: गेरुआ नदी के कटाव से ग्रामीणों में चिंता, बांध का 90% हिस्सा नदी में समाया
बसंतराय प्रखंड के छपरा पंचायत अंतर्गत बादे गांव के समीप बिहार झारखंड सीमा से गुजरने वाली गेरुआ नदी में तेज कटाव से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लगातार कटाव के कारण बांध का करीब 90% हिस्सा नदी में समा चुका है। बचा हुआ हिस्सा भी कटाव की चपेट में है।