चित्तौड़गढ़ में नशा मुक्ति अभियान के तहत 25 जून को जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय विभाग ने जन चेतना रैली निकाली। कलेक्टर डॉ. मंजू ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। रैली कलेक्ट्रेट चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड होते हुए चामटी खेड़ा चौराहा पर संपन्न हुई।