किशनगंज: हरिपुरा गांव में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
हरिपुरा गांव स्थित वन भूमि पर अतिक्रमियों ने अतिक्रमण कर फसल की बुवाई कर रखी है। ग्रामीणों ने वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिला वन संरक्षक के नाम एसडीएम मनमोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली। ज्ञापन में बताया कि नाहरगढ़ रेंज हरिपुरा टावर के पास स्थित वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की है।