किशनगंज: रामगढ स्कूल में घुसकर छात्रा के साथ मारपीट करने पर ग्रामीणों में आक्रोश, मुकदमा दर्ज हुआ
किशनगंज क्षेत्र के रामगढ़ ग्राम में विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली किरण कुमारी शाक्यवाल पुत्री महावीर प्रसाद के साथ असामाजिक तत्व द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया। जिस पर ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर घटना की जानकारी दी गई। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे मिली।