बिधनू ब्लॉक स्थित कड़ी चंपतपुर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर 4.09 लाख रुपये से अधिक के घोटाले का मामला रविवार शाम 4:00 बजे सामने आया है। जिलाधिकारी की जांच में ग्राम प्रधान सपना चतुर्वेदी और तीन पंचायत सचिव दोषी पाए गए हैं। इस खुलासे से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।