मंझनपुर: जिला अधिकारी ने अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को बाल विवाह रोकने के लिए दिए निर्देश
कौशांबी जिला अधिकारी मधुसूदन द्वारा मंगलवार शाम को एक् प्रेस रिलीज करते हुए जिले के सभी प्रधान गणों से कहा गया है कि अक्षय तृतीया 2025, 30 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्र में बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने का प्रयास किया जाए।जिला अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह के कारण जीवन में काफी कठिनाइयों होती हैं।शिक्षा स्वास्थ्य और भविष्य पर फर्क पड़ता है।