मंझनपुर: बरैसा गांव में विधवा महिला का आशियाना रंजिश की भेंट, देवर-ननद ने गिराए मकान के पिलर, पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव की रहने वाली एक विधवा महिला जलसा देवी ने मंगलवार को मंझनपुर पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे सरकारी योजना के तहत आवास मिला था, जिसे वह अपनी हिस्से की जमीन पर बना रही थी, लेकिन उसके देवर प्रकाश रैदास, ननद मालती देवी और सास ननकी देवी जबरन निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं।