मंझनपुर: प्रधानाचार्य ने बंद किया रास्ता, टेंवा गांव के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट, एडीएम को सौंपा ज्ञापन #jansamasya
टेंवा गांव के दर्जनभर ग्रामीण मंगलवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे और रास्ता बंद किए जाने की शिकायत एडीएम से की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टेंवा चौराहा स्थित संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अवैध निर्माण कर उनके आवागमन का रास्ता बाधित किया जा रहा है। टेंवा निवासी भगौती प्रसाद, दौलत अली, उमेश कुमार, समीर वर्मा, लवकुश सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।