मंझनपुर: कमालपुर म्योहर में बंजर भूमि पर मवेशी के लिए घर बना रहे व्यक्ति को पड़ोसी, पत्नी और बेटी ने लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल
करारी थाना इलाके के कमालपुर म्योहर गांव के रहने वाले हरिहरनाथ मंगलवार शाम पुलिस को शिकायत करने के लिए थाना पहुंचे थे।जहां पर एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि अपने मवेशियों के लिए वह सरकारी बंजर जमीन पर घर बना रहे थे।इसी दौरान पड़ोसी बदलू पुत्र दुलारे उसकी पत्नी और उसकी बेटी सीमा हाथ में लाठी डंडा लेकर आ गए।आपत्ति करने पर पीट कर लहू लुहान कर दिया।