मंझनपुर: शिक्षा की मशाल लेकर निकले नन्हे कदम, म्योहर में स्कूल चलो अभियान ने जगाई नई चेतना
कोई बच्चा छूटे नहीं, हर बच्चा अब स्कूल जाए, इसी संदेश के साथ विकासखंड कौशांबी के ग्राम म्योहर में मंगलवार को समय 11:30 स्कूल चलो अभियान के तहत एक प्रेरणादायी रैली निकाली गई। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय म्योहर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों संग गांव की गलियों और मजरों में घूमकर अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया है।