मंझनपुर: मडूकी गांव में सीलन से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, महिलाओं को पीटा, छह पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामूली विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक मकान की सीलन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक ही परिवार की महिलाओं समेत कई लोगों को पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के मडूकी गांव का है। पीड़ित रमेश पुत्र रामप्रताप ने आरोप लगाया है।