पाटी: पाटी तहसील कार्यालय पहुंचा किसान संघ, 39 मांगों में ग्रेडिंग मशीन व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग
Pati, Barwani | Sep 15, 2026 भारतीय किसान संघ ने 39 मांगों को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार बबली बर्डे को ज्ञापन सौंपा। इसमें फसल बीमा, MSP पर खरीदी, खाद, मंडी व्यवस्था, बिजली, सिंचाई और राजस्व से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। किसान संघ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में दावा राशि के भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग की। ऐसी 39 मांग रखी गई।