हरिद्वार: ज्वालापुर और धनपुरा की घटनाओं के बाद SSP परमेंद्र डोबाल ने दी चेतावनी, बिगाड़ने वालों को नहीं बख्शेगी पुलिस
ज्वालापुर इंटर कॉलेज के पास स्थित मस्जिद में नमाज का विरोध करने और धनपुरा में मुस्लिम समुदाय द्वारा बिना अनुमति जुलूस निकालने के मामले को SSP परमेंद्र डोबाल ने गंभीरता से लिया है। SSP का कहना है कि शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाला किसी भी मत, संप्रदाय, जाति या धर्म का हो.. पुलिस उससे सख्ती से निपटेगी। SSP ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।