हरिद्वार: UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद को लेकर बहादरपुर जट गांव पहुंची पुलिस, दीवार फांदकर स्कूल में घुसा था खालिद
UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद को लेकर पुलिस ने जट बहादरपुर केआदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज पहुंचकर घटनास्थल का सीन रिक्रिएट किया। पुलिस यह देखना चाह रही थी कि सुरक्षा के बावजूद आरोपी स्कूल में कैसे प्रवेश कर गया। आरोपी ने कुछ ही सेकंडों में पीछे से स्कूल की दीवार कूदकर दिखाई, तो पुलिस हैरान रह गई। कुछ ही मिनट में आरोपी परिक्षा केंद्र के अंदर घुस गया।